आधार कार्ड से हत्यारें तक पहुंची पुलिस
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस की टीम फिर से सक्रिय हो गई। वह सिर की तलाश में रेलवे ट्रैक किनारे खोजबीन कर रही थी। उसी दौरान झाड़ी में जहां शव था, उसके पास आधार कार्ड व कपड़ा मिला। आधार कार्ड से पुलिस उसके घर पहुंच परिजनों से पूछताछ करने लगी।
पहले परिजनों ने गुम होने की जानकारी दी। पुलिस में अब तक शिकायत क्यो नहीं की के सवाल पर कोई जबाब नहीं दे सके। एएसपी ने बताया कि कड़ाई से पूछताछ में चचेरा भाई ने पूरी कहानी बया कर दी। उसके निशानदेही पर घटना में उपायुक्त चाकू बरामद कर लिया। सिर की तलाश चार पांच घंटा करने के बाद भी सफलता नहीं लग सकी।
ससुर की तहरीर पर दर्ज की प्राथमिकी
सीओ फहीम कुरैशी ने बताया कि प्रीति के ससुर सुनील यादव की तहरीर पर चचेरे भाई अभिषेक व उसके चाचा अशोक पर सबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। चाचा की खोज में संभावित ठिकाने पर दबिश दी जा रही है। बताया कि महिला की शिनाख्त को लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों सहित बिहार के डीजीपी तक संदेश भेजा गया था।
बिहार पुलिस भी मदद कर रही भी। प्रीति के ससुर को घटना के दो दिन बाद समाचार पत्रों से एक महिला का शव मिलने की जानकारी मिली थी। लेकिन शव बहू का होगा, यह अंदेशा नहीं था। सीओ ने बताया की घटना की विविचेना में अन्य नाम प्रकाश में आने पर जोड़ा जाएगा। इस दौरान थाना प्रभारी विपिन सिंह मौजूद रहे।