फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस मीटर तक घसिटाई महिला, गई जान

Thu, 17 Sep 2015 10:22 PM IST
ब्यूरा/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा-मझवारा मार्ग पर गुरुवार दोपहर बरौली बार्डर के पास एक महिला बाइक से टक्कर लगने के बाद उसी में फंस गई और करीब बीस मीटर तक घसिटाती हुई आगे गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने शव रखकर सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन


महिला के घरवालों को आर्थिक मदद और बाइक चालक पर कार्रवाई की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों और विधायक गोरख पासवान ने आश्वासन दिया। इसके बाद लोग माने।

भीमपुरा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बरौली के मौजा अंबेडकर नगर निवासी डेला देवी (55) घर से सुबह किसी गांव में मजदूरी के लिए गई थी। वह दोपहर में सिर पर अनाज लेकर आ रही थी। इसी बीच विपरीत दिशा से बरौली निवासी टूनटून बाइक से मझवारा की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन


उसकी महिला से आमने-सामने टक्कर हो गई। महिला बाइक में फंसकर लगभग बीस मीटर घसिटाते हुए चली गई और उसकी मौत हो गई। उधर बाइक सवार भी घायल हो गया। हालांकि वह मौके से बाइक लेकर भाग गया। उधर हादसे से गुस्साए लोग शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिए।

सूचना पर पहुंचे एसडीएम बेल्थरारोड पीएस बरनवाल, सीओ सिकंदरपुर सुरेशचंद्र रावत, उभांव थानाध्यक्ष नन्हेंराम सरोज, नगरा थाने के एसआई सरफराज के साथ ही भीमपुरा  पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसी बीच सूचना पर विधायक गोरख पासवान भी पहुंच गए।

विधायक ने लोगों को युवक के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही आर्थिक मदद का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। सीओ सुरेशचंद्र रावत ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें