फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना

Thu, 17 Sep 2015 10:19 PM IST
ब्यूरा/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 65वें जन्मदिन पर गुरुवार को जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर के रामपुर स्थित गायत्री मंदिर  परिसर में भाजपा सांसद भरत सिंह ने भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ हवन-पूजन कर उनके दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन


इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के जन्मदिन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरुण सिंह के नेतृत्व में रामपुर स्थित गायत्री मंदिर पर  वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन किया। प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर सांसद भरत सिंह ने भी हवन-पूजन में भाग लिया।

कहा कि मोदी देश के ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने पूरे विश्व में समृद्धि व शक्तिशाली के रूप में पहचान दिलाई है। मोदी 125 करोड़ भारतवासियों के विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं। इसका नतीजा है कि स्किल डेवलपमेंट, डिजिटल इंडिया, सुकन्या योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों का विकास किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस मौके पर सच्चिदानंद सिंह, कमलेश पांडेय, सोनू गुप्ता, रितेश पांडेय, अभिषेक सिंह, ज्ञान प्रकाश पांडेय, बृजबिहारी कुंवर, अभिमन्यु सिंह, अजय दूबे,  शैलेश पांडेय, संतोष चौरसिया, मंटू पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें