फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब तक नारी सुरक्षित नहीं, देश का सशक्तिकरण नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। राष्ट्रीय सेवा योजना एवं जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया द्वारा संचालित वूमेन स्टडी सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को श्री नरहेजी महाविद्यालय नरही रसड़ा में नारी स्वावलंबन पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका विचार बिंदु सुरक्षित नारी सशक्त नारी था।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि मथुरा महाविद्यालय रसड़ा की पूर्व प्राचार्य डॉ. उर्मिला सिंह ने कहा कि जब तक नारी सुरक्षित नहीं होगी तब तक भारत सशक्तीकरण की दिशा में आगे नहीं बढ़ सकता। ग्राम प्रधान मानती राजभर ने कहा कि भारत सदा नारियों की पूजा करता रहा है। प्रबंधक मंजू सिंह ने कहा कि नरहेजी परिवार सदा अपने कर्म पथ पर आगे बढ़ता रहेगा और नारियों एवं बालिकाओं को स्वावलंबन की दिशा में प्रेरित करता रहेगा। कार्यक्रम अधिकारी डॉ श्वेता सिंह ने अतिथियों को अंगवस्त्रम प्रदान कर तथा माल्यार्पण किया। संगोष्ठी में डॉ बलिराम राय, डॉ अच्युतानंद चौबे, डॉ विकास राय, डॉ शोभा मिश्रा, प्रदीप कुमार मिश्रा, धनंजय शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए। संचालन डॉ कृष्ण मोहन सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें