पंदह। मंगलवार को बजरंग पीजी कॉलेज दादर में पति-पत्नी की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई।
गणेश तुरहा अपनी पत्नी पूनम को बाइक पर बैठाकर परीक्षा दिलवाने जा रहे थे। मिस्र चक हनुमान मंदिर के समीप किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां से चिकित्सक ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में उन्हें मऊ जनपद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान बुधवार को पूनम की मौत हो गई। गणेश की स्थित अभी सामान्य है। संवाद