फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से महिला की मौत, चार झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर। क्षेत्र में शनिवार को पकड़ी गांव में शनिवार दिन में तीन बजे के करीब बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर धान की रोपाई कर रही एक महिला की मौत हो गई जबकि चार अन्य झुलस गईं। गंभीर रूप से घायल एक महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पकड़ी गांव में महिलाएं धान की रोपाई कर रही थीं। शनिवार दोपहर तीन बजे गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी बीच तेज आवाज के साथ खेत में बिजली गिरी। इसकी चपेट में आकर धान की रोपाई कर रही कोशली देवी (45) पत्नी दुखंती, मंशा देवी (50) पत्नी श्रीकांत, चंदा (19), आयना (20) और सविता (18) झुलस गईं। आनन फानन में ग्रामीणों ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतसर पहुंचाया। कोशली देवी की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मंशा देवी को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। कोशली देवी के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों और गांव में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें