मनियर। बिहार प्रांत के सीवान जनपद के असांव थाना क्षेत्र अंतर्गत दियरा टुकड़ा नंबर-1 गांव की रीता देवी (50) की होली के दिन सड़क हादसे में मौत हो गई। यह गांव मनियर से एक किमी दूर और सरयू नदी के दक्षिणी पार इलाके में स्थित है।
स्वास्थ्य सेवाएं और बाजार के लिए यहां के लोग मनियर पर ही निर्भर हैं। बुधवार सुबह रीता बाजार करने के लिए मनियर आ रही थीं। अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल रीता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर लाया गया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मनियर थाने की पुलिस भी पहुंची। जांच-पड़ताल में घटनास्थल बिहार के सीवान जनपद के असांव थाना क्षेत्र में होना पाया गया। मनियर की पुलिस जांच के बाद बिहार पुलिस को सूचना देकर लौट गई। शमा चार बजे बिहार पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को लेकर गई।
थाना प्रभारी मनियर कौशल कुमार पाठक ने बताया कि हादसे के बाद महिला को ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर लाए थे। सूचना पर पुलिस पहुंची। घटनास्थल का मौका मुआयना किया तो वह सीवान जनपद के असांव थाना क्षेत्र का था। असांव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।