फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने सड़क किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सिकंदरपुर कस्बा स्थित एक प्राइवेट नर्सिगिं होम में शनिवार को प्रसव के बाद महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने सिकंदरपुर-बेल्थरा मुख्य मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन किया और जाम लगाया। उधर, हो-हल्ला देख अस्पताल कर्मी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन

बेल्थरारोड रोड मार्ग पर स्थित एक निजी अस्पताल है। इसकी डाक्टर रतसर में भी अस्पताल चलाती है, जहां शुक्रवार को गड़वार थाना क्षेत्र के अभयपुर पकड़ी निवासी संगीता यादव (23) पत्नी सोनू यादव को महिला को भर्ती कराया। डाक्टर ने शनिवार की सुबह उसका ऑपरेशन कर प्रसव कराया। प्रसव के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने सिकंदरपुर स्थित अपने नर्सिगिं होम में भर्ती किया, यहां भी हालत में सुधार नहीं होने पर उसने जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जब परिजन जच्चा-बच्चा को लेकर अस्पताल पहुंचे, डाक्टरों ने बताया कि महिला की तीन घंटे पहले ही मर चुकी है। वहीं बच्चे का इलाज चल रहा है। इसके बाद परिजन शव को लेकर सिकंदरपुर पहुंचे और बेल्थरारोड -सिकंदरपुर मार्ग को जाम कर दिया। परिजनों ने डाक्टर के विरूद्घ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सूचना पर सीओ सिकंदरपुर पवन कुुमार, थानाध्यक्ष सिकंदरपुर बालमुकुंद दुबे मय फोर्स पहुंच गए और परिजनों को समझाने के बाद जाम समाप्त करवाया। इस बाबत सीओ सिकंदरपुर पवन कुमार ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डाक्टर की लापरवाही मिलती है कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें