बलिया। कोरोना महामारी से लोगों की रक्षा के लिए शनिवार को पंडित जी की फुलवारी, बसंतपुर में श्री हनुमान चालीसा का 108 बार तथा श्री सुन्दरकांड का पाठ प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव पूनम पांडेय, हर्ष पांडेय, दिपाशा व हर्षिता ने किया। इसके बाद गांव के लोगों को महाप्रसाद स्वरूप खिचड़ी खिलाया गया। पूनम पांडेय ने कहा कि ईश्वरीय सत्ता ही इस महामारी से हिंदुस्तान सहित पुरे विश्व को बचा सकती है। इस अवसर पर चमन तुरैहा, अवध पासवान, ढोलक वादक सुभाष राम, शिवनाथ पासवान, रमेश वर्मा, रिंकू पांडेय, राजेश सिंह, बबलू सिंह, लक्ष्मण वर्मा, बलिराम चौरसिया, जगदीश राजभर, संजय पाण्डेय आदि मौजूद रहे। आभार और स्वागत डॉ. विजया नंद पाण्डेय ने व्यक्त किया।