फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: महिला को पीटकर घायल किया फिर दुष्कर्म, मुठभेड़ में आरोपी को गोली लगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



बलिया। सुखपुरा थानाक्षेत्र के वन बिहार पार्क के समीप मंगलवार की शाम 38 वर्षीय महिला को पीटकर घायल कर दिया गया, फिर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। महिला के परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, लेकिन वह चकमा देकर भाग निकला। बुधवार की देर रात पुलिस से मुठभेड़ में आरोपी राजू तुरहा (32) निवासी मिड्ढा को गिरफ्तार कर लिया गया। राजू के पैर में गोली लगी है। उधर, पीड़ित महिला को जिला महिला अस्पताल से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।



पीड़िता के पति ने तहरीर के माध्यम से पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात उसकी पत्नी वन बिहार पार्क के पास पैदल जा रही थी। अकेला पाकर राजू तुरहा ने पत्नी का कुछ दूर पीछा किया। इसके बाद सुनसान जगह देख सड़क किनारे घसीट ले गया। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई की और गला दबा दिया। पत्नी के बेहोश हो जाने के बाद दुष्कर्म किया। 14 वर्षीय बेटा खोजने निकला तो रास्ते में मां की शाॅल देखकर परेशान हो गया। उसने घर आकर पूरी जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंचा और आरोपी को पकड़ कर वारदात की सूचना डायल-112 पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी को सौंप दिया। लेकिन वह भाग गया। बुधवार की देर रात मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन




डीजे की आवाज में दब गया महिला का शोर

पीड़िता के पति ने पुलिस को बताया कि वन विहार मार्ग पर रात आठ से नौ बजे के बीच आवाजाही रहती है। मंगलवार को शादियां ज्यादा थीं इस कारण शाम को सड़क सुनसान हो गई थी। इसका फायदा आरोपी ने उठाया और पत्नी का पीछा करने लगा। सुनसान रास्ते पर आरोपी ने पत्नी को पकड़ा तो उसने शोर मचाया। लेकिन आसपास डीजे की आवाज में उसका शोर दब गया।



नहीं मिली होती शाॅल तो होती बड़ी अनहोनी

परिजनों ने बताया कि आरोपी ने महिला को जबरदस्ती पकड़ा तो बचने के लिए वह उससे भिड़ गई। लेकिन शराब के नशे में आरोपी उसे खेत में घसीट ले गया। इस बीच महिला का शाॅल रास्ते में गिर गई।अगर शाॅल नहीं गिरी होती तो आरोपी का पता नहीं चलता।
विज्ञापन




आरोपी ने पुलिस पर चलाई गोली



बलिया। सुखपुरा पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा, कारतूस बरामद किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर ने बताया कि सुखपुरा पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त व जांच कर रही थी। इसी दौरान नगरी पंचायत भवन के पास अभियुक्त के होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने घेराबंदी की। आरोपी ने गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में राजू तुरहा के बाएं पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें