फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चार घंटे तक देरी से चल रहीं ट्रेनें

विज्ञापन
सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर देर से पहुंची ट्रेन।संवाद
विज्ञापन
बैरिया। ट्रेनों के एक से चार घंटे तक लेट होने से यात्री परेशान हैं। इसके लिए यात्रियों ने रेल कर्मियों को जिम्मेदार ठहराते हुए लापरवाही का आरोप लगाया है। यात्रियों का कहना है कि इस समय मौसम साफ है तब भी ट्रेनें लेट हो रही हैं।
विज्ञापन

बुधवार को अप सियालदह-बलिया एक्सप्रेस ट्रेन तीन घंटे विलंब से सुरेमनपुर पहुंची। ताप्ती गंगा एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से ढाई घंटे विलंब से सुरेमनपुर पहुंची। वहीं पाटलिपुत्र-बलिया मेमो भी एक घंटे विलंब से पहुंची। इसी तरह से डाउन में पटना स्पेशल दो घंटे विलंब से सुरेमनपुर पहुंची। सद्भावना एक्सप्रेस एक घंटे विलंब से सुरेमनपुर पहुंची है। पूर्वांचल एक्सप्रेस गोरखपुर से कोलकाता के जाने वाली लगभग चार घंटे विलंब से सुरेमनपुर पहुंची। यही स्थिति अन्य डाउन व अप लंबी दूरी के ट्रेनों की है।

मार्ग विस्तार के बाद बिगड़ी ताप्ती-गंगा की चाल
बैरिया। ताप्ती-गंगा एक्सप्रेस पहले छपरा से सूरत के बीच चलती थी। रेलवे ने उसका मार्ग विस्तार करके थावे तक कर दिया। यात्रियों का कहना है जब से यह ट्रेन थावे से चल रही है, रोज 2 से 3 घंटे विलंब से सुरेमनपुर पहुंच रही है। जब छपरा से यह ट्रेन चलती थी तो समय से आती थी। यात्रियों ने रेल अधिकारियों से आग्रह किया कि इस गाड़ी को छपरा से ही चलाया जाए। स्टेशन अधीक्षक सुरेमनपुर पीआर पटेल ने बताया ट्रेन का विस्तार करना उच्च अधिकारियों का कार्य है। इसमें हम लोग अपने स्तर से कुछ नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें