घोघा। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में स्कूली छात्रा से कथित छेड़खानी का विरोध करना उसके परिवार को भारी पड़ गया।
आरोप है कि छह युवक रात में महिला के घर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घर में घुसकर न केवल महिला के साथ मारपीट की, बल्कि उसकी साड़ी खींचकर अपमानित भी किया।
आरोपियों ने महिला और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि गांव के ही कुछ युवक करीब दो महीने से उसकी पुत्री को स्कूल आते-जाते समय अश्लील टिप्पणियां कर परेशान कर रहे थे।
बुधवार को पुत्री रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर 28 अक्तूबर की रात करीब नौ बजे आधा दर्जन युवक उसके दरवाजे पर पहुंच गए। गाली-गलौज करते हुए घर में घुस आए और महिला के साथ मारपीट करने लगे। महिला के अनुसार, घटना के समय उसके पति घर पर नहीं थे। संवाद