फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: वर्कबुक के सहारे दिव्यांग बच्चे आसानी से समझेंगे गणित और भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों के लिए वर्कबुक तैयार की गई है। इसका फायदा खासतौर पर श्रवण बाधित बच्चों को मिलेगा। इसकी मदद से ये विद्यार्थी गणित और भाषा का अभ्यास आसानी से कर सकेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से यह पुस्तक जिला मुख्यालय पर उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन

दिव्यांग बच्चों के लिए वैसे तो पठन-पाठन की व्यवस्था पहले से है। उनके लिए अलग से रोचक पूर्ण पाठ्यक्रम न होने की स्थिति में अब सुगम वर्कशीट तैयार कराई गई है। इन्हीं के जरिए दिव्यांग बच्चों को भी सामान्य बच्चों के साथ शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। समेकित शिक्षा के तहत वर्कशीट से मूक बधिर मानसिक तौर पर अक्षम के अलावा अधिगम अक्षमता वाले बच्चे आसानी से पढ़ाई कर सकेंगे।
शिक्षकों के अनुसार, श्रवण बाधित विद्यार्थियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह होती है कि वह शिक्षक के दिए निर्देशों को कक्षा में सुन नहीं पाते हैं। इस कारण उन्हें विषय का अभ्यास करने में परेशानी होती है। विभाग ने समस्या का समाधान करते हुए वर्कबुक तैयार की है। जिलास्तर पर इसको उपलब्ध करा दिया गया है। इस सप्ताह वर्कबुक का वितरण स्कूलों में कराया जाएगा ताकि शिक्षक इसका उपयोग करा सकें।
विज्ञापन

घर ले जाने की नहीं होगी इजाजत
शिक्षा विभाग की तरफ से यह वर्कशीट स्कूल में प्रधानाध्यापक की निगरानी में रहेगी। जब बच्चा स्कूल आएगा तो शिक्षकों द्वारा बच्चों को वर्कशीट दी जाएगी। वर्कशीट एक विशेष प्रकार की शिक्षण सामग्री होगी। इसके हर पोस्ट पर अलग-अलग तरह की आकृतियों के माध्यम से बच्चों को शिक्षण दिया जाएगा। उसके नीचे उत्तर लिखने की जगह दी गई है। छात्र-छात्राओं द्वारा वहीं पर उत्तर दिया जाएगा। जब पढ़ाई समाप्त हो जाएगी तो उनको जमा करा लिया जाएगा।
दिव्यांग बच्चों के लिए करीब चार हजार वर्कशीट विभाग की तरफ से उपलब्ध कराई गईं हैं। जल्द ही इनका वितरण किया जाएगा। यह दृष्टि बाधित बच्चों के लिए नहीं है। - ओपी सिंह, जिला समन्वयक, समेकित शिक्षा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें