फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड, नहीं उठा पाई लोड

विज्ञापन
विज्ञापन
सागरपाली। फेफना थाना क्षेत्र अंतर्गत चौबेपुर गांव के सामने गंगहरा मौजा के खेतों में बिजली के तार की शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी खराब हो गई। लोड न उठा पाने के कारण, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के निर्माण में लगे पानी के टैंकर और ग्रामीरों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर चौबेपुर गांव के सामने गंगहरा मौजा में खेतों में पड़े गेहूं के डंठल में शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते देखते ही फैल गई और विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीण खेतों की ओर दौड़ पड़े। अभी 80 प्रतिशत खेतों की कटाई बाकी है। किसी ने सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी तो पहुंची लेकिन लोड नहीं उठा पाने के कारण किसानों ने बाल्टी और ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस निर्माण कार्य में लगे पानी के टैंकर से आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें