फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन-पूजन कर पीएम के दीर्घायु की कामना की

Sun, 17 Sep 2017 10:18 PM IST
ballia
विज्ञापन
भृगु मंदिर में मोदी के जन्मदिन पर पूजा अर्चन करते सदर विधायरक एवं कार्यकर्ता। - फोटो : ballia
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नगर भाजपा अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में रविवार को भृगु मंदिर परिसर में विधिवत पूजन, हवन कर दीर्घायु की कामना की गई। इस दौरान 51 किग्रा का लड्डू चढ़ाकर कार्यकर्ताआें में बांटा गया।
विज्ञापन


मुख्य यजमान रहे सदर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि देश को विकास के ऊंचाई पर ले जाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी तरह हम लोगों के बीच कार्य करते रहे तो वह दिन दूर नहीं, जब हमारा देश विकसित देशों की श्रेणी में आ जाएगा। इस मौके पर वशिष्ठ दत्त पांडेय, मनोज पांडेय, अमृत सिंह डिम्पल, घनश्याम पांडेय, अंजनी लाल चौबे, मनोज गुप्ता, राजेश गुप्ता, रविंद्र गुप्ता, रोशप आदि मौजूद रहे।

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पौधरोपण किया गया। अवसर पर  युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरुण सिंह बंटू ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत की विश्व स्तर पर धाक जमी है। इस अवसर पर ओमकार चन्द्र सोनी, राम जी वर्मा, अभिषेक मिश्रा, सुमित मिश्र, सन्तोष कुमार, टिंकू पटेल, रितेश पाण्डेय, मिकू सिंह, दीपक तिवारी,अमित तिवारी,अर्जुन शाह,अभिषेक राय आदि रहे।
विज्ञापन


 इस क्रम में राष्ट्रीय अधिवक्ता मंच संबद्ध नरेंद्र मोदी विचार मंच के जिलाध्यक्ष अमित कुमार चौबे के नेतृत्व में मां कात्यायनी आईटीआई के प्रांगण में पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर मृत्युंजय चौबे, अमित चौबे भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें