नरही। फेफना खेल महोत्सव के क्लस्टर एक की खेल प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह सेवा संघ इंटर कॉलेज में किया गया। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के संयोजक और पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी संग सेवा संघ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वेद प्रकाश राय ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। समापन समारोह में पूर्व मंत्री ने खेल महोत्सव के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं के सर्वांगीण विकास की बात दोहराई। गौरतलब हो कि क्लस्टर एक के विजेता खिलाड़ी 17 से 20 दिसंबर तक नरहीं में आयोजित होने वाले खेल महोत्सव के फाइनल राउंड में प्रतिभाग करेंगे। जूनियर बालक वालीबॉल प्रतियोगिता में सोहांव ने एंबीशन स्कूल उजियार को 25-19, 18-25, 25-21 से पराजित किया। जूनियर बालक कबड्डी में बसंतपुर ने एंबीशन स्कूल उजियार को 17-10 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। इसके पूर्व एंबीशन स्कूल उजियार ने सेवा संघ इंटर कॉलेज को 19-16 एवं बसंतपुर ने जूनियर हाई स्कूल सोहांव को 20-13 से पराजित कर फाइनल का टिकट कटाया। निर्णायक की भूमिका विनय राय, अनूप राय, अक्षय पाठक, प्रशांत राय, बिट्टू सिंह, उपेंद्र कुमार, राघवेंद्र कुमार, मृत्युंजय कुमार, मंजूर आलम, सर्वेश राय आदि ने निभाई।
-
रोमांचक फाइनल में सोहांव ने दी उजियार को मात
नरही। खेल महोत्सव में जूनियर बालक क्रिकेट प्रतियोगिता बेहद रोमांचक रही। फाइनल में सोहांव चैलेंजर की टीम ने शांति निकेतन उजियार को आखिरी ओवर में आठ विकेट से पराजित किया। इस दौरान भरत राय, मनोज राय, चंद्रमणि राय, संतोष सिंह, निरंजन राय, हिमांशु राय, योगेंद्र यादव, सोनू राय, राहुल राय, गुड्डू राय, हैप्पी आदि उपस्थित रहे। फेफना खेल महोत्सव अंतर्गत क्लस्टर दो की खेल प्रतियोगिता का आयोजन 23 व 24 नवंबर को रतसड़ इंटर कालेज के मैदान पर किया जाएगा। सीनियर व जूनियर वर्ग में आयोजित होने वाली उक्त प्रतियोगिता में रतसड़, अमडरिया, जनऊपुर एवं पंचखोरा न्यायपंचायत के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे।