फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया, सतारा और मेदिनीपुर के 75 गांवों को बनाएंगे आत्मनिर्भर : वीरेंद्र सिंह मस्त

Fri, 20 Aug 2021 10:33 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
भाजपा सासंद वीरेंद्र सिंह मस्त। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

देश को आजादी मिलने से पहले आजाद होने वाले बलिया, महाराष्ट्र के सतारा और पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जनपद के 75-75 गांवों को पूरी तरह से आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए चयनित गांवों में योजनाएं लागू की जाएंगी और केंद्र सरकार धन देगी।

विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए भारतीय किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बताया कि पिछले सप्ताह संसदीय बोर्ड की बैठक में इसके लिए प्रस्ताव रखा गया था। इस प्रस्ताव को भारत सरकार ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने यह जानकारी अपने आवास पर पत्रकारों को दी।  

विज्ञापन

सांसद ने बताया कि तीनों जिले के जो गांव चयनित होंगे वहां विकसित खेती, आर्गेनिक खेती, सिंचाई, शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, बिजली, पेयजल, सुरक्षा और सबके लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रावधान है। कहा कि बिना आत्मनिर्भर गांव के आत्मनिर्भर देश की कल्पना नहीं की जा सकती। इसी क्रम में पहले इन जनपदों के 75-75 गांवों को पूरी तरह से आत्मनिर्भर बनाने की योजना है।

इसकी सफलता के बाद उन तीनों जनपदों के सभी गांवों को पूरी तरह से आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जाएंगे। सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू, लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने प्रस्ताव के प्रति विशेष रुचि दिखाई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें