फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के निर्देश पर कोरोना की रोकथाम को सतर्क हुआ प्रशासन

विज्ञापन
भीमपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक शिवमिलन का सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। कोरोना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलिया को संवेदनशील माना है और जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया है। जिला प्रशासन ने इसके अनुपालन में पाबंदियों का पालन कराने के लिए सख्ती बरतने और कोरोना जांच तथा सर्विलांस टीम के कार्यों में तेजी लाने का निर्णय लिया है। ॉ
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने सैंपल कलेक्शन में वृद्धि करने, ट्रूनेट मशीन से दो से ढाई हजार टेस्ट प्रतिदिन करने का निर्देश दिया है। कोविड-19 के नोडल अधिकारी संयुक्त मजिस्ट्रेट विपिन जैन ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण दर 42.29 प्रतिशत है और रिकवरी की रेट 57.28 फीसदी है। कोरोना से मौत की तादाद 0.41 प्रतिशत है। बताया कि सीएम के निर्देश के बाद जांच की प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है। सर्विलांस टीम की पहुंच को प्रभावी बनाने और पॉजिटिव मिलने वाले मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने की प्रक्रिया तेज की जा रही है। कोरोना पर प्रभावी के लिए बंदी के दौरान नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए कठोर कदम उठाए जा रहे हैं। कंटेनमेंट जोन बने इलाके और हॉटस्पॉट में नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें