फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनियर में हॉट स्पॉट किया गया सील

विज्ञापन
मनियर कस्बा में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद रास्ते को सील कराती नायब तहसीलदार अंजू यादव साथ में - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
मनियर। थाना क्षेत्र के सदर बाजार मनियर स्थित वार्ड नंबर नौ में सोमवार को कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद हड़कंप मच गया। बलिया से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एंबुलेंस से संक्रमित युवक को एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार की देर शाम नायब तहसीलदार बांसडीह अंजू यादव, थाना प्रभारी मनियर नागेश उपाध्याय व क्षेत्रीय लेखपाल ने संक्रमित मरीज के निवास स्थान के एरिया को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए सील कर दिया। सर्व शक्ति सिंह कटरा से लेकर परशुराम स्थान के पास तक एरिया को रेड जोन घोषित करते हुए पूरी तरह से सील कर दिया गया है। थानाध्यक्ष ने अपने वाहन से प्रचार-प्रसार किया कि जो भी व्यक्ति एरिया में आवागमन करते पाया गया उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी। कोरोना पॉजिटिव आया युवक बलिया स्थित किसी दुकान पर काम करता था। दुकानदार कोरोना पॉजिटिव हुआ तो मनियर कस्बा निवासी युवक का सैंपल छह जुलाई को लिया गया। रिपोर्ट सोमवार को आई, जिसमें यह भी पॉजिटिव निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें