सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के संदवापुर गांव में रविवार की सुबह घर की सफाई करते समय महिला करंट की चपेट में आ गई। उसे बचाने गए पति भी करंट की चपेट में आ गए। दोनों की हालत गंभीर होने पर आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया जहां महिला को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया वहीं उसके पति का इलाज चल रहा है।
थाना क्षेत्र के संदवापुर गांव निवासी देवेंद्र यादव की पत्नी मालती देवी (55) रविवार की सुबह घर की सफाई कर रही थी। इसी दौरान वह पंखे का प्लग निकालते समय करेंट की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई। यह देख उनके पति देवेंद्र यादव (60) उन्हें बचाने के लिए गए तो वह भी करेंट की चपेट में आ गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया जहां मालती को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया जबकि देवेंद्र का इलाज चल रहा है। जैसे ही घटना की खबर घर व गांव के लोगों को लगी पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे।