फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों को नशा नहीं करने की दी सीख

विज्ञापन
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा शहर कोतवाली में नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिसकर्मियों को श - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत रविवार को कोतवाली परिसर में कार्यशाला का आयोजन कोतवाल विपिन सिंह की अध्यक्षता में किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान आशुतोष महाराज के शिष्य स्वामी अर्जुनानंद ने कहा कि पूरा भारत नशे की चपेट में आ रहा है। युवा पीढ़ी सबसे ज्यादा संख्या में नशे में लिप्त होता नजर आता है। अधिक नशा करने से उम्र भी कम होने लगती है। एक सिगरेट पीने से औसतन 11 मिनट आयु कम होती है एवं दिन में 10 सिगरेट पीने से औसतन एक घंटा आयु कम होता है। भारत की कुल आबादी 133.92 करोड़ है। इसमें 26.7 करोड़ लोग स्मोकिंग करते हैं। उक्त नशा को करने से लाखों लोगों की मृत्यु होती है। भारत सरकार प्रति वर्ष करोड़ों का बजट नशे के क्षेत्र में लगाती है। नशा करने से अवसाद, कैंसर, हृदयाघात आदि रोगों के गिरफ्त में आने की संभावना बढ़ रही है। समाज में मानसिक विकृति बढ़ती जा रही है। इस हालात में समस्या का समाधान एक ही है अध्यात्म। जब तक मनुष्य अपने भीतर में ईश्वरीय शक्ति को नहीं जानेगा परिवर्तन नहीं आ सकता है। जब हम ईश्वर को देख कर उस पर ध्यान करते हैं हमारे भीतर मानसिक परिवर्तन आ जाता है। अत: ध्यान की सनातन पद्धति ही मनुष्य में परिवर्तन ला सकता है। कोतवाल विपिन सिंह ने उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को नशा न करने की हिदायत दी व स्वयं नशा न करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें