बैरिया तहसील में सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करते विधायक सुरेंद्र सिंह।
- फोटो : BALLIA
बैरिया। विधायक सुरेंद्र सिंह ने लोकनिर्माण विभाग की ओर से बनाई गई तीन सड़कों का रविवार को स्थलीय निरीक्षण किया। सड़क के निर्माण में मानक के अनुपालन पर संतोष जताते हुए मौके पर मौजूद अवर अभियंता, सहायक अभियंता को धन्यवाद दिया। वहीं ग्रामीणों के प्रति भी आभार व्यक्त किया, जो सड़क बनाते समय निर्माण कार्य पर पैनी नजर रखे हुए थे।
टेंगरही से महाराज बाबा पब्लिक स्कूल होते हुए बैरिया मार्ग तक पौने दो किमी लंबी सड़क, रेवती -लालगंज मार्ग से गंगा पांडेय के टोला के पूरवा तक व छपरा सारिब में बने दो किमी लंबी सड़कों का विधायक ने स्थलीय निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अवर अभियंता अमित कुमार सिंह, सहायक अभियंता एके शुक्ला को उचित दिशा निर्देश दिया। इसके साथ ही जनता से एक बार फिर आग्रह किया कि जहां भी सरकार के पैसे के निर्माण कार्य हो रहा है, वहां नजर रखे और कहीं भी लगे कि मानक का उल्लंघन हो रहा हो तो तत्काल मुझे सूचना दें। निरीक्षण के क्रम में विधायक ने सभी सड़कों को अभियंताओं की उपस्थिति में कहीं जगहों पर खुदवाकर निर्माण के मानक को जांचा और निर्माण कार्य पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक के अलावा भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता व ग्रामीण रहे।