फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: घर के सामने कार खड़ी करने पर रिटायर्ड एसडीओ ने रिवाल्वर लेकर दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया (बलिया)। बैरिया थाना के चकिया गांव में घर के सामने कार खड़ी करने पर रिवाल्वर लेकर विवाद हो गया। एक पक्ष ने रिवाल्वर लेकर दौड़ा लिया। मामले में बैरिया पुलिस ने रिवाल्वर, 10 कारतूस व लाइसेंस जब्त कर लिया है। वहीं, चकिया निवासी आशीष सिंह की तहरीर पर सिंचाई विभाग के रिटायर्ड एसडीओ लालबहादुर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए डीएम को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

आशीष सिंह उर्फ कलेक्टर सिंह निवासी छोटकी सेरिया थाना बांसडीह अपनी बहन के घर बैरिया थाना के चकिया गांव में छठ पूजा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सपरिवार शनिवार को पहुंचे थे। उन्होंने अपनी कार पड़ोसी रिटायर्ड एसडीओ लालबहादुर सिंह के गेट के सामने खड़ी की थी। इसके बाद अपने बहनोई अनिल सिंह के घर चले गए। अनिल सिंह व लालबहादुर सिंह के बीच भूमि विवाद को लेकर तनाव चल रहा है। लालबहादुर सिंह को जब पता चला कि उनकी गेट के सामने खड़ी कार अनिल सिंह के साले की है। वह गेट के सामने से कार हटाने को कहने लगे। इसको लेकर लालबहादुर सिंह व आशीष सिंह के बीच कहासुनी होने लगी।
कहासुनी में लालबहादुर सिंह ने लाइसेंसी रिवाल्वर निकालकर आशीष सिंह को दौड़ा लिया। मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने लालबहादुर सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एसएचओ रमायण सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है, विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें