थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार में बृहस्पतिवार की दोपहर स्वर्णकार व पालदारों के बीच हुई जमकर मारपीट हुई। बैरिया पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर पालदारों ने रानीगंज बाजार का चौक जाम कर दिया। जाम होने पर पुलिस एक्शन में आई और एक स्वर्णकार व 15 पालदारों को हिरासत में लेकर थाने में बैठाया।
ज्ञात हो कि रवि सोनी की बाइक संतोष वर्मा के दुकान के सामने सड़क के पटरी पर खड़ी थी। पालदार श्याम बिहारी ठेले पर खाद्यान्न लादकर एक दुकान से दूसरे दुकान पर ले जा रहे थे कि ठेला बाइक को रगड़ गया। जिससे बाइक में खरोंच आ गयी। जिसके बाद संतोष वर्मा ने पालदार श्याम बिहारी की पिटाई कर दी। जिससे श्याम बिहारी को काफी चोंटे आयी। श्याम बिहारी को लेकर बाजार के दर्जनों पालदार थाने में आकर अपने मित्र की पिटाई की शिकायत करनी चाही, लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत नहीं सुनी। जिसके बाद पालदार श्याम बिहारी को लेकर सीएचसी सोनबरसा पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने चिकित्सीय परीक्षण करने से यह कहते हुए मना कर दिया कि पुलिस के लेकर आने पर ही चिकित्सीय परीक्षण हो पायेगा। जिससे नाराज पालदारों ने रानीगंज चौक को जाम कर दिया। इसकी सूचना पर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट के एक आरोपी संतोष वर्मा निवासी रानीगंज व 15 पालदारों को हिरासत में ले लिया। जिसमेंश्याम बिहारी, भोला गोंड, श्रीकिशुन, छोटक मियां, दिवाकर नाथ आदि रहे। इस बाबत एसएचओ शिवशंकर सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है जांचोपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी।