बलिया। शासन ने जिले में गेहूं खरीद के लक्ष्य का निर्धारित कर दिया है। अब एजेंसियां लक्ष्य की प्राप्ति के लिए दिन-रात एक कर दिया है। जिले में 47500 एमटी खरीद का लक्ष्य रखा गया है।
अभी तक 931 एमटी गेहूं की खरीद हुई है। खरीद के लिए जिले में 69 क्रय केंद्र विभिन्न एजेंसियों की खोली गई है। प्रशासन ने लक्ष्य प्राप्ति के लिए मोबाइल टीम बनाई है, जो किसानों की सूचना पर जाकर उनके दरवाजे पर खरीदारी करेंगी।
वहीं, धान बेचने वाले किसानों से भी क्रय केंद्र प्रभारी लगातार मिल रहे हैं। आढ़तियों की सक्रियता ने प्रशासन की परेशानी बढ़ा दी है। अभी तक 931 एमटी गेहूं की खरीद हुई है। लक्ष्य की सापेक्ष खरीद की स्थिति अच्छी नहीं मानी जा रही है है। पिछले वर्ष खरीद अच्छी नहीं होने से प्रशासन की परेशानी बढ़ गई है। प्रशासन की बातों की माने तो पिछले वर्ष से इस बार गेहूं की खरीद काफी बेहतर है।
इसमें सबसे बड़ा रोड़ा सत्यापन बना हुआ है। वैसे शासन ने 100 क्विंटल तक गेहूं बेचने वालों का सत्यापन जरूरी नहीं किया है। अभी तक लगभग दस हजार किसानों ने गेहूं बेचने के लिए किसानों ने पंजीयन कराया है। जिले में अभी तक 187 किसानों से खरीद की गई है। एडीएम अनिल कुमार ने बताया कि आढ़तियों पर नजर रखी जा रही है। सरकारी समर्थन मूल्य काफी बेहतर है। बिहार के बॉर्डर पर भी नजर रखने के लिए मंडी समिति को सक्रिय किया गया है। संवाद