फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 23,500 उपभोक्ताओं पर 426 करोड़ का बकाया, नहीं जमा कर रहे बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में 23500 बड़े बकायेदारों पर 426 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। बिजली निगम ने इन्हें नोटिस दिया है। लेकिन उपभोक्ता बिल नहीं जमा कर रहे हैं। इसके लिए मार्च में वसूली अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके लिए सभी अधिशासी अभियंताओं को जिम्मेदारी भी दी गई थी। विभाग त्रुटि बिल दूर करने के लिए स्मार्ट मीटर लगाने की योजना पर कार्य चल रहा है लेकिन उसकी गति काफी धीमी है।
विज्ञापन

बकायेदारों में 1229 ऐसे बकायेदार है जिन पर पांच लाख से अधिक बकाया पड़ा है। ऐसे बकायेदारों का कनेक्शन काटने पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है। फिर भी विभाग उनके बार-बार नोटिस दे रहा है। इन बकायेदारों से वसूली विभाग के लिए चुनौती बनी हुई है। विद्युत निगम की तरफ से चलाए गए अभियान में भी कोई विशेष असर इन बकायेदारों पर नहीं पड़ा। अधीक्षण अभियंता लाल सिंह ने बताया कि बड़े बकायेदारों को चिह्नित किया गया है। वसूली के लिए प्रशासन का सहयोग लिया जा रहा है। इन बकायेदारों से राजस्व वसूली तहसील प्रशासन से कराई जाएगी। इसके लिए तैयारी पूर कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें