फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से गेहूं का बोझ व पिकअप जला

विज्ञापन
सहतवार क्षेत्र के सिंगही गांव में हाईटेंशन तार की जद में आने से जल रही पिकअप तथा उसमें लदा गेहूं क? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
सहतवार। क्षेत्र के ग्राम सभा मथौली और सिंगही गांव के सिवान पर मंगलवार को गेहूं लदा पिकअप हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। इससे गेहूं के बोझ में आग लग गई। बोझ के साथ पिकअप भी जल गया। आसपास के लोगों नेआग पर काबू पाया। चालक ने गाड़ी से कूद कर जान बचाई।
विज्ञापन

चितविसांव खुर्द निवासी चालक धर्मेंद्र यादव अपने चाचा रामबचन यादव का पिकअप लेकर सिंगही ग्राम सभा में स्थित खेत में काट कर रखे गेहूं का बोझ लाद कर जा रहा था। सिगही व मथौली के सिवान पर अभी पहुंचा ही था कि खेत में लटक रहे बिजली के हाईटेंशन तार से बोझ से सट गया जिससे आग लग गई और गेहूं का बोझ और पिकअप जलने लगा। आसपास के खेतों में फसल काट रहे लोगों ने घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें