बांसडीह नगर पंचायत में मनोनीत सभासदों को शपथ दिलाती नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू सिंह साथ ईओ।
- फोटो : BALLIA
बांसडीह। आदर्श नगर पंचायत बांसडीह में शासन से नामित तीन में से दो सभासदों को मंगलवार को कार्यालय के प्रशासनिक कक्ष में नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू सिंह ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। संक्षिप्त आयोजन में नगर पंचायत चेयरमैन ने नामित सभासद प्रतुल कुमार ओझा तथा कन्हैया प्रसाद को शपथ दिलाई जबकि तीसरे नामित सभासद चंद्रकला सिंह के बांसडीह के बाहर होने के कारण उन्हें शपथ नहीं दिलाई जा सकी। शपथग्रहण के दौरान सामाजिक दूरी का ध्यान रखा गया तथा पूरे कार्यालय को सैनिटाइज कराया गया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी सीमा राय उपस्थित रहीं।