फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: लेफ्टिनेंट बन गांव पहुंचे विकास का स्वागत

विज्ञापन
भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने के बाद पहली बार गांव आने पर विकास पांडेय का माल्यार्पण कर स्वाग
विज्ञापन
घोघा। बांसडीह के पूरा गांव निवासी विकास पांडेय ने विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

चेन्नई में सैन्य प्रशिक्षण पूरा कर गांव पहुंचे विकास का ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया। विकास के लिए सेना में अधिकारी बनने का सफर आसान नहीं रहा।
वर्ष 2022 में सड़क दुर्घटना में पिता सुरेंद्र पांडेय की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इसके बावजूद उन्होंने लक्ष्य नहीं छोड़ा। सीडीएस परीक्षा में लगातार दो बार असफल होने के बाद तीसरे प्रयास में सफलता हासिल की और सैन्य प्रशिक्षण पूरा किया।
विज्ञापन

विकास ने बताया कि असफलताओं से निराश होने के बजाय उन्होंने अपनी कमियों को दूर कर मेहनत जारी रखी। अब उन्हें मैकेनाइज्ड इंफेंट्री में अधिकारी के रूप में राजस्थान में पहली तैनाती मिली है। विकास की सफलता से गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने उनकी उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें