फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सशक्तिकरण यात्रा का भव्य स्वागत

Sat, 21 Feb 2015 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय और राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के ग्राम विकास प्रभाग की ओर से निकाली गई किसान सशक्तिकरण यात्रा शनिवार को टाउन हाल बापू भवन पहुंची, जहां पर भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

 
दिव्य किसान सेवा रथ के साथ संस्था के लोगों ने नगर में शांति  यात्रा निकालकर लोगों से गोकुल गांव बनाने में सहयोग की अपील की। अभियान के मुख्य वक्ता गुजरात की राजयोगिनी मीता दीदी ने बताया कि ब्रह्मकुमारी संस्था ने खेती में जैविक खाद के साथ योग-साधना के प्रयोग की अनोखी पहल की है।

 इसे शाश्वत यौगिक खेती कहा जाता है। इसके तहत कृषि विश्व विद्यालय पंतनगर, दांतीवाड़ा, गुजरात और महाराष्ट्र के दो कृषि विश्वविद्यालयों में हो रहे प्रयोगों के आश्चर्यजनक परिणाम देखने को मिला है।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कविता मिश्रा ने जैविक खाद एवं नवीनतम आध्यात्मिक विधि-विधानों के प्रयोग द्वारा कृषि क्षेत्र में समुन्नत विकास लाने के लिए आयोजित अभियान को क्रांतिकारी कदम बताते हुए ब्रह्मकुमारी संस्था के प्रति हार्दिक शुभकामना व्यक्त की। विशिष्ट अतिथि चेयरमैन साधना गुप्ता ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा किए जा रहे इस प्रयास से किसानों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


उपज में पौष्टिकता आएगी। इस मौके पर किशनलाल, श्यामवीर, सूरज, सुरेश आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन विपिन भाई ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें