फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: डांस के विवाद में बरातियों को दौड़ा कर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाशनगर। बैरिया थाना क्षेत्र के जयप्रकाशनगर में सोमवार की रात एक वैवाहिक समारोह उस समय रणक्षेत्र में बदल गया, जब डांसरों के साथ मंच पर नाचने को लेकर ग्रामीणों और बरातियों के बीच झड़प हो गई। इस मारपीट में दूल्हे के पिता सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मठ योगेन्द्र गिरि गांव से राधेश्याम यादव अपने पुत्र की बरात लेकर धनजी यादव के यहां आए थे। देर रात सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान स्थिति बिगड़ गई। वर पक्ष का कहना है कि कुछ ग्रामीण जबरन स्टेज पर चढ़कर डांसरों के साथ नाचने की कोशिश कर रहे थे। बरातियों की ओर से मना किए जाने पर ग्रामीण उग्र हो गए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

हिंसक झड़प में वर पक्ष के छह लोग लहूलुहान हो गए। राधेश्याम यादव (60), रामाशंकर यादव (42), संजय यादव (40), इंद्रजीत यादव (35) को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घराती पक्ष का भी दावा है कि उनके पक्ष के कुछ लोग इस मारपीट में चोटिल हुए हैं। घटना के बाद बरातियों में स्थानीय पुलिस के प्रति भारी आक्रोश देखा गया। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बाद भी चौकी इंचार्ज मौके पर नहीं पहुंचे। सीओ फहीम कुरैशी ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें