फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड भर्ती : परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी और बायोमेट्रिक अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। होमगार्ड एनरोलमेट-2025 परीक्षा में चाकचौबंद व्यवस्था रहेगी। पुलिस की निगरानी में परीक्षा केंद्रों का संचालन होगा। केंद्रों पर तथा उसके आस-पास पुलिस सुरक्षा कड़ी होगी। वहीं परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे होंगे। परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक हाजिरी भी लगेगी।
विज्ञापन

होमगार्ड परीक्षा संचालन को प्रशासन काफी सतर्क है। इसमें किसी प्रकार की कमी न रह सके, इसके लिए बैठकों का दौर चल रहा है। जिसमें परीक्षा से संबंधित गाइड लाइन की जानकारी संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को दी गई। परीक्षा के बावत आए दिशा निर्देशों की भी जानकारी से अवगत कराया जा रहा है।
परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों को कड़े जांच स्तर से गुजरना पड़ेगा। परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक हाजिरी लगेगी। जिसमें रेटिना की जांच के साथ ही अन्य जांच की जाएगी। परीक्षा कक्ष में पहुंचने से पूर्व सही अभ्यर्थी की पहचान की जाएगी। प्रशासन की इस व्यवस्था से अवैध लोग परीक्षा कक्ष में प्रवेश ही नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें