फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मौसम हुआ तल्ख, अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ा

विज्ञापन
नगर के रोडवेज बस स्टेशन के समीप धूप और लू से बचाव के लिए चेहरा ढककर अपने गंतव्य को जाती युवतिया
विज्ञापन
बलिया। जिले में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। तीन दिन पूर्व आंधी व पानी से जहां गिरावट आई थी, वहीं, अब तापमान दिन-प्रतिदिन चढ़ता जा रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे गर्मी और लू का प्रकोप का बढ़ गया है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान भी 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को तापमान 36.3 व न्यूनतम 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही मौसम का तल्ख हो गया। दिन चढ़ने के साथ ही सूर्य की किरणें तीखी होने लगी। दोपहर में लोग घरों से बाहर निकलने में परहेज करते रहें। आवश्यक काम से ही लोग घरों से बाहर निकले। बाजारों में भी ग्राहकों की संख्या कम दिखी। बिजली कटौती ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विशेषज्ञ प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि मौसम का मिजाज अभी इसी तरह से रहने का अनुमान है। अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें