फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बदला मौसम, शीतलहर का असर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद में सोमवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली है और सुबह देर तक कोहरा का असर रहा। शीतलहर व गलन से सबका हाल बेहाल है। ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। उधर, आलू किसानों की चिंता भी बढ़ गई है।दो दिनों की चटख धूप के बाद सोमवार को मौसम में एक बार फिर बदलाव हुआ। भोर से ही शुरु हुआ घना कोहरा सुबह देर तक रहा। कोहरे के कारण सुबह में वाहनों के आवाजाही में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस बीच चल रही हल्की पछुवा हवा से शीतलहर का भी असर रहा। इसके अलावा पूरे दिन आसमान में धुंध बना रहा जिससे धूप तेज नहीं हो सकी। शाम ढलते ही ठंड में इजाफा हो गया। गलन भरी ठंड के कारण लोगों का हाल बेहाल रहा।दो दिनों की धूप के बाद अचानक मौसम बदलने के कारण लोग फिर परेशान हो उठे। दोपहर में भी लोग बाजारों में जहां-तहां अलाव या चाय आदि की दुकानों पर आग का सहारा लेते रहे। उधर,
विज्ञापन

किसानों की मानें तो सबसे अधिक यह मौसम आलू व मटर के प्रतिकूल है। किसानों ने बताया कि वर्तमान में मटर की फलियां निकल रही है और ऐसे फूल गिरने से काफी नुकसान होने की संभावना है। मटर पर पाले का असर हो सकता है। इसी तरह आलू की फसल भी कड़ाके की ठंड के कारण पाले की चपेट में आ सकती है और पैदावार प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें