माल्देपुर से कदम चौराहा तक बनी फोरलेन सड़क पर लगा बारिश का पानी तथा उससे होकर गुजरते बाइक सवार।
बलिया। जिले के बैरिया व सदर तहसील क्षेत्र में रविवार को झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बैरिया के मुरलीछपरा रेन गेज पर 64 व सदर तहसील के रेनगेज हुनमानगंज पर 57 तथा दुबहड़ में 37 एमएम बारिश दर्ज की गई।
अन्य क्षेत्र में रिमझिम बारिश हुई। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। 11 बजे के बाद बारिश शुरू हुई। शहर में करीब एक घंटे तक बारिश से कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बन गई। शाम को बादलों ने डेरा डाले रखा।
बारिश धान समेत अन्य फसलों के लिए बेहतर माना जा रहा है। किसान विनय तिवारी, बलराम, गोबर्धन ने बताया कि धान की फसल के लिए यह बारिश आवश्यक थी। संवाद
माल्देपुर से कदम चौराहा तक बनी फोरलेन सड़क पर लगा बारिश का पानी तथा उससे होकर गुजरते बाइक सवार।