फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बिजली खंभे में उतरा करंट, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के भवन टोला पूर्वी (जयप्रकाश नगर) गांव में शनिवार की शाम करंट से सुमित सिंह(25) की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों में बिजली निगम के प्रति नाराजगी है।
विज्ञापन


जयप्रकाश नगर के भवन टोला पूर्वी निवासी सुमित सिंह सीताब दियरा चट्टी पर मिठाई की दुकान चलाते थे। रविवार की शाम को किसी काम से गांव के एक व्यक्ति के यहां जा रहे थे। रास्ते में बिजली के खंभे के अर्थिंग के तार से किसी तरह स्पर्श हो गया। करंट की जद में आकर सुमित बेहाश होकर जमीन पर गिर पड़े। वहां से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ी तो परिजनों को खबर दी गई। आसपास के लोगों व परिजनों ने सीएचसी सोनबरसा लेकर गए। चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सुमित की मां शीला देवी धाड़े मारकर रोने लगीं। माता-पिता के इकलौते पुत्र होने के कारण पिता बेसुध हो गए। पोस्टमार्टम के बाद गांव में शव पहुंचने पर सभी लोग गमगीन हो गए। गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें