फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण हम भुखमरी के कगार पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। निजी विद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक मोर्चा, बांसडीह व आवाज-ए-हिंद के तत्वावधान में मंगलवार को उप जिलाधिकारी दुष्यंत कुमार मौर्य के माध्यम से छह सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी, मुख्यमंत्री को भेजा गया। मोर्चा के संयोजक बबलू पांडेय ने कहा कि निजी शिक्षकों पर आए आर्थिक संकट पर सरकार और प्रशासन का ध्यान बिल्कुल नहीं है। हम सभी गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

संगठन के सचिव माइकल भारद्वाज ने कहा कि हम लोग जहां कार्यरत हैं। वहां से तनख्वाह विगत फरवरी माह से ही नहीं मिल रही है। जिससे हम लोगों का परिवार भुखमरी के कगार पर आ गया है। सुजीत सिंह ने कहा कि निजी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्रबंधकों द्वारा भी शिक्षकों और कर्मचारियों का कोरोना के बहाने शोषण करने का सुनहरा अवसर मिल गया है। वहीं आवाज-ए-हिन्द के संस्थापक सुशांत राज भारत ने कहा कि निजी विद्यालयों के द्वारा शिक्षकों के साथ हो रहा अन्याय बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस लड़ाई को और संगठित कर शिक्षकों की आवाज को सरकार स्तर तक पहुंचाया जाएगा।। उन्होंने मांग किया कि सभी निजी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों का बकाया वेतन 15 दिन के अंदर भुगतान कराया जाए। दसवीं, बारहवीं के कोचिंग सेंटरों को एक निश्चित नियमावली के तहत शुरू करने का आदेश दिया जाए, ताकि बच्चों को शिक्षा भी मिले और हम सभी का पेट भी पलता रहे। न्यूनतम वेतन तय किया जाए, ताकि निजी विद्यालयों के द्वारा शिक्षकों का शोषण न हो सके। जून माह का वेतन भी सभी कर्मचारियों को दिया जाए। स्वास्थ्य बीमा की भी सुविधा प्रदान की जाए। इस मौके पर नीरज मिश्रा, बलवंत पांडेय, धनंजय कुमार सिंह, दिलीप तिवारी, अंजनी कुमार मिश्रा, धनंजय पांडेय, अतुल कुमार सिंह, चंदन पाण्डेय, मोनू पांडेय, अनिल कुमार यादव, राहुल पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें