फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: हम जिंदा हैं, समाज कल्याण विभाग ने मृत बताकर रोक दी वृद्धा पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया/बेल्थरारोड। बेल्थरारोड तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर ग्राम गोविंदपुर निवासी बुजुर्ग उमाशंकर, करीमपुर के कपिलदेव और पंचानंद ने कहा कि हम जीवित हैं लेकिन समाज कल्याण विभाग ने उन्हें मृत बताकर वृद्धा पेंशन रोक दी है।
विज्ञापन

तहसील में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। कुल 146 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से पांच मामलों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। इस दौरान महेंदुआ निवासी वित्तविहीन शिक्षिका प्रीति सिंह ने डीएम से शिकायत की। महिला ने पट्टीदार पर जबरन खेत की फसल को काटने और नगरा पुलिस पर शिकायत नहीं सुनने का आरोप लगाया।
हल्दीरामपुर के पंकज कुमार पांडेय ने आराजी नंबर 177 की उनकी भूमि पर बिना सहमति के ब्लॉक प्रशासन की ओर से 5वें वित्त से जबरन रास्ता बनवाने की शिकायत की। डीएम ने बीडीओ को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

शाहपुर टिटिहा निवासी एवं आजाद अधिकार सेना उपाध्यक्ष सिंहासन चौहान ने थाने में पासपोर्ट के नाम पर अवैध वसूली बंद करने, अवाया गांव निवासी प्रभावती देवी ने भतीजे पर दबंगई करते हुए शौचालय में जबरन लगाए गए ताला को खुलवाने की फरियाद की। विद्युत बिल गड़बड़ी के सबसे ज्यादा मामले पहुंचने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 बीएलओ सम्मानित: बेल्थरारोड। संपूर्ण समाधान दिवस के तहसील बेल्थरारोड के अंतर्गत 15 उत्कृष्ट बीएलओ को उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। गणना प्रपत्र (एसआईआर) में 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले इन बीएलओ को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने प्रशस्ति पत्र और साल भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें