फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 30 मिनट में 55 मिलीमीटर बारिश से सड़कों पर जलभराव

विज्ञापन
नगर के बाबा बालेश्वर मंदिर मार्ग पर लगा बारिश का पानी तथा उससे होकर गुजरते राहगीर। संवाद
विज्ञापन
बलिया। जिले में कई दिनों से उमस भरी गर्मी का सामना कर रहे जिलेवासियों को शुक्रवार की शाम करीब तीन बजे के बाद राहत मिली। तेज हवाओं के साथ 30 मिनट में 55 मिलीमीटर (एमएम) बारिश हुई।
विज्ञापन

हालांकि शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गांवों को जोड़ने वाले कच्चे और निचले मार्गों पर पानी भर गया, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर की जलनिकासी व्यवस्था की भी पोल खुल गई।
आवास विकास काॅलोनी, टैगोर नगर, सतनी सराय, आनंद नगर, लोक निर्माण विभाग कार्यालय व डाकबंगला समेत अन्य मोहल्ले के अलावा शहर की प्रमुख सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। बारिश और तेज हवाओं का असर विद्युत व्यवस्था पर भी पड़ा।
विज्ञापन

जिले के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली निगम की टीमों ने तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कर आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किया। सबसे अधिक बेलहरी, हनुमानगंज व बांसडीह ब्लॉक में बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञ प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि बारिश की संभावना बनी हुई है। तेज हवा के साथ बारिश अगल 24 घंटे तक होगी।

नगर के बाबा बालेश्वर मंदिर मार्ग पर लगा बारिश का पानी तथा उससे होकर गुजरते राहगीर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें