फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 283 परिषदीय स्कूलों में कागजों में होता है जल संचयन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंदह। तहसील सिकंदरपुर के एक भी परिषदीय विद्यालय में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित नहीं हो पाया है। शिक्षा क्षेत्र नवानगर में 136 और पंदह में 147 सहित कुल 283 परिषदीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। जिसमें मात्र कागजों में ही जल संचयन होता है।
विज्ञापन

पिछले चार वर्षों से औसत जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। जिले में करीब चार वर्ष पूर्व रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम योजना शुरू की गई थी। जिसके तहत सभी सरकारी भवनों, कार्यालयों और बेसिक शिक्षा विभाग के सभी भवनों व विद्यालयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जाना था,लेकिन अब तक यह योजना कागजों से बाहर नहीं निकल पाई।
नतीजतन शिक्षा क्षेत्र नवानगर के 101 प्राथमिक, 15 उच्च प्राथमिक और 20 कंपोजिट विद्यालय तथा शिक्षा क्षेत्र पंदह के 101 प्राथमिक और 23- 23 उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करने की प्रक्रिया दम तोड़ती नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें