फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खामियों पर दी चेतावनी

Wed, 25 Oct 2017 12:20 AM IST
ballia
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में बोलते नोडल अधिकारी अजय चौहान।
विज्ञापन
प्रदेश के सहकारिता एवं निबंधन आयुक्त व नोडल अधिकारी अजय चौहान ने मंगलवार को कलेक्टे्ट सभागार में अधिकारियों साथ बैठक कर विभागीय कार्यों में प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से उनके विभागीय कार्यों के बारे में पूछताछ की। इस दौरान अधिकारियों से कार्य व जवाब से नोडल अधिकारी असंतुष्ट दिखे और सुधार की चेतावनी दी।  
विज्ञापन

समाज कल्याण अधिकारी से छात्रवृत्ति आवेदनों पर हो रही कार्रवाई की जानकारी ली। सही जानकारी नहीं दे पाने पर नाराजगी जताई। दिव्यांग पेंशन स्वीकृति में देरी पर भी दिव्यांग कल्याण अधिकारी केके राय को चेताया। जिलाधिकारी व सीडीओ से कहा कि दिव्यांग पेंशन के लिए आए आवेदनों में कुछ की रैंडम चेकिंग कर लें। देरी पर प्रतिकूल प्रविष्टि तथा निर्धारित समय से ज्यादा देर होने पर निलंबन की भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।  महिला कल्याण विभाग के टोल फ्री नम्बर पर कॉल करके टेस्ट किया कि रिस्पांस मिल रहा है या नहीं। मनरेगा कार्यों के बारे में नोडल अधिकारी के सवालों का उचित जवाब नहीं दे पाने पर डीसी मनरेगा को भी फटकार लगाई। नौरंगा में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत दो करोड़ से बनी सड़क बाढ़ मेें बह जाने की जानकारी दी गई। इस पर नोडल अधिकारी ने सवाल किया कि अगर 2013 में सड़क बाढ़ के पानी में बही तो सीआरएफ से धनराशि की मांग क्यों नहीं की गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें