चितबड़ागांव। मुहर्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने कस्बा में रूट मार्च किया। रूट मार्च कस्बा सहित विभिन्न चौराहों से गुजरा।
अपर पुलिस अधीक्षक ने लोगों को निर्भिक होकर मुहर्रम मनाने का संदेश दिया। इस दौरान जुलूस के रास्ते का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मुहर्रम पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कहा कि संवेदनशील स्थानों की निगरानी सीसीटीवी कैमरे के साथ ही ड्रोन के माध्यम से किया जाएगा। रूट मार्च में नरही थानाध्यक्ष नदीम अहमद फरीदी, चितबड़ागांव थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह के साथ ही पुलिस और पीएसी के जवान शामिल रहे।