फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ग्रामीण क्षेत्रों में हुई 10 मिमी बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में झमाझम बारिश का इंतजार है। हालांकि बीचबीच में बारिश हो रही है। बृहस्पतिवार की शाम को ग्रामीण क्षेत्र के सुखपुरा, बेरुआरबारी व बांसडीह क्षेत्र में हल्की बारिश हुई। लगभग 10 मिनट तक 10 मिमी पानी गिरा।
विज्ञापन

सुबह से ही बादल आसमान में डेरा जमाए हुए थे। कभी धूप व कभी छांव का दौर पूरे दिन चलता रहा। वातावरण में उमस बरकरार रहा। दिन भर बादलों के जमघट से लगा अब बारिश होगी लेकिन परिस्थितियां बनने के बाद भी बादल चले जा रहे थे। शाम चार बजे के आसपास कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश से इंतजार में किसान आसमान की तरफ अच्छी बारिश की आस में टकटकी लगाए हुए है। उनकी खेती दिन प्रतिदिन पिछड़ती जा रही है। लगभग सप्ताह से मानसूनी बादल ललचा कर चले जा रहे हैं। किसानों का मानना है कि अगर कुछ दिन इसी तरह का मौसम रहा तो खेतों में बीज डालने में भी डर लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें