मझौवा। हल्दी थानान्तर्गत विगत दो वर्षों से वांछित चल रहा अपराधी पुलिस चौकी रामगढ़ से हथकड़ी समेत फरार हो गया। अपराधी को बिहार के अरररिया जिले से गिरफ्तार करके लाया गया था।
पुलिस चौकी रामगढ़ के चौकी प्रभारी वीरेंद्र प्रताप दुबे द्वारा बिहार के अरररिया से गिरफ्तार कर सोमवार रात ही चौकी पर लाया गया था जिसे मंगलवार की सुबह अदालत में पेश करना था। चौकी इंचार्ज के रात में गश्त पर जाने के बाद ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों को चकमा देकर रस्सी व हथकड़ी समेत फरार हो गया। फरार अपराधी हल्दी थाना में धारा 224 के तहत दर्ज मुकदमें में दो वर्षों से वांछित चल रहा था। अपराधी के फरार होने के पश्चात सम्बंधित थाने तथा चौकी के पुलिसकर्मी नाकेबंदी कर मुजरिम की तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। मुजरिम के खिलाफ सीजेएम अदालत से 182 की कार्रवाई का आदेश भी पारित हुआ था।