फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी से कट कर अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन के पास मंगलवार को मालगाड़ी की चपेट में आने से एक अज्ञात अधेड़ की मौत हो गई। वह हड़बड़ी में रेलवे लाइन को पार कर दूसरी तरफ जाना चाहता था कि बलिया के तरफ से आ रही मालगाड़ी के चपेट में आ गया। मालगाड़ी घसीटते हुए उसे कुछ दूर आगे तक ले गई। घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात जीआरपी व आरपीएफ के सिपाही पहुंच गए। काफी देर तक शव वहां पहचान के लिए रखा गया था, लेकिन पहचान नहीं हो सका। जीआरपी के दीवान ने बताया कि अब इसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें