फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 26 स्कूलों में चलेगा मतदाता जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया/इंदरपुर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार मिश्र ने जनपद के 26 विद्यालयों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) संचालित करने का निर्देश दिया है। इसके तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बलिया, गुलाब देवी बालिका इंटर कॉलेज, अमर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज रसड़ा, जनता इंटर कॉलेज नगरा और डीएवी बेल्थरारोड सहित 26 चयनित विद्यालयों को पत्र भेजकर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस ने कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए शत-प्रतिशत मतदान, 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का मतदाता सूची में पंजीकरण और निर्भीक होकर मतदान करने के प्रति जागरूकता फैलाना जरूरी है। इसके लिए विद्यार्थियों को अभियान से जोड़ा जाएगा।
सभी प्रधानाचार्यों को विद्यालयों में कम से कम एक नुक्कड़ नाटक, एक सामूहिक नृत्य और एक जागरूकता गीत तैयार कराने का निर्देश दिया गया है। कार्यक्रमों में कला एवं संगीत शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया है। अक्टूबर में डीआईओएस कार्यालय की टीम सभी चयनित विद्यालयों का भ्रमण कर प्रस्तुतियों का अवलोकन करेगी। जनपद स्तर पर सर्वश्रेष्ठ तीन प्रस्तुतियों को सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें