फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: फाइव स्टार स्कूल योजना में चयनित स्कूलों की शिक्षकों की 12 सितंबर को होगी बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार मिश्र ने फाइव स्टार स्कूल योजना के क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षकके पत्र के अनुसार योजना के अंतर्गत जनपद के 5 विद्यालयों को चयनित किया गया है। राजकीय बालिका इंटर कालेज, बांसडीह इण्टर कॉलेज बांसडीह, गांधी इंटर कालेज सिकन्दरपुर, दुबहर कृषक इंटर कालेज इब्राहिमपट्टी, महर्षि वाल्मीकि विद्या मन्दिर इंटर कालेज काजीपुरा
विज्ञापन

इन सभी प्रधानाचार्यों की एक आवश्यक बैठक जिला विद्यालय निरीक्षक की अध्यक्षता में राजकीय बालिका इंटर कालेज में 7 सितंबर को 12 बजे आयोजित की गई थी। उक्त बैठक में लिए गये निर्णय के अनुसार सभी को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने विद्यालयों से कक्षा 10 में अध्यापन कार्य करने वाले हिन्दी, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत एवं गृह विज्ञान विषय के एक-एक शिक्षकों की बैठक राजकीय बालिका इंटर कालेज में 12 सितंबर को समय 11 बजे प्रतिभाग करने हेतु अपने स्तर से निर्देशित करना सुनिश्चित करें। नोडल प्रधानाध्यापक राजकीय उच्चतर माध्यमिक दूधैला राकेश कुमार पाण्डेय को इस निर्देश के साथ प्रेषित की गई है कि वे सभी विद्यालयों से सम्पर्क स्थापित कर बैठक कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें