फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य करने वाले वीएलई किए गये सम्मानित

विज्ञापन
माडल तहसील में वीएलई को सम्मानित करती संयुक्त मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। सूचना और तकनीकी मंत्रालय की संस्था सीएससी ई- गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा सीएससी यूपी दिवस कार्यक्रम का आयोजन जनपद के समस्त कामन सर्विस सेंटरों समेत जिला मुख्यालय पर किया गया। इस दौरान मॉडल तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने समस्त वीएलई (विलेज लेवर इंटरप्रेन्योर) को सर्टिफिकेट वितरण किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के एजेंडा के तहत भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले तमाम लाभार्थी योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड, प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना, किसान मानधन योजना, प्रधानमंत्री फसल बिमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, बिजली बिल जमा कैंप, जीवन प्रमाण पत्र इत्यादि सेवा में अधिकाधिक नागरिकों तथा लाभार्थियों तक पहुँचाने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए तथा सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए किया गया। प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान अंतर्गत प्रशिक्षित छात्रों का प्रमाण पत्र वितरण के साथ साथ पौधारोपण भी किया गया। जनपद के कुल 600 सीएससी केंद्र संचालकों के द्वारा ऽसीएससी यूपी दिवसऽ का आयोजन अपने आस पास के इलाके की स्वच्छता -सफाई के साथ- साथ कोरोना महामारी के खिलाफ स्थानीय नागरिकों को जागरूक करते हुए फेस मास्क का मुफ्त वितरण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें