इस पर न्यायालय ने रिमांड देते हुए आरोपियों को 14 दिन के लिए जिला कारागार भेज दिया। जबकि राजमंगल यादव, अमित कुमार, दिनेश कुमार ने सीजेएम कोर्ट में समर्पण किया था, जहां से कोर्ट ने जमानत दे दी थी। इसके पूर्व पांच अभियुक्तों को भी सीजेएम कोर्ट ने जमानत दे दी थी।
इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मंत्री के भतीजे के तहरीर पर पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी व उनके पुत्र व नवागत जिला पंचायत अध्यक्ष समेत 10 के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इसके अलावा 100 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था।