फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: वायरल के मरीज की खून जांच में प्लेटलेट्स कम मिल रहे, डेंगू रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में 25 से अधिक समय से बाढ़ व बरसात के पानी से जल भराव से संक्रमण बीमारी ने पाव पसार लिया है। बारिश के बीच तेज धूप व उमस भरी गर्मी से बच्चों से लेकर बुजुर्गों की सेहत पर विपरीत असर डाल रही है। सर्दी-ज़ुकाम, खांसी, वायरल, फंगल इंफेक्शन के अलावा कमजोरी व सीने में जकड़न की परेशानी वाले मरीज बढ़ गए हैं। सरकारी व निजी अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में शनिवार को 1382 मरीज इलाज कराने पहुंचे। फिजिशियन के अलावा बाल रोग की ओपीडी में 148 व बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी 116 व त्वचा रोग ओपीडी में 62 मरीज पहुंचे। सबसे ज्यादा वायरल फीवर, गले इंफेक्शन व खांसी से हर परिवार का सदस्य चपेटे में है। चिकित्सक की सलाह पर करीब 218 लोगों की खून जांच हुई। वायरल फीवर वाले मरीजों की जांच रिपोर्ट में कम प्लेटलेट्स आ रहा है। डेंगू जांच कराने पर रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। चिकित्सक परेशान है, मरीजों को दवा के साथ प्लेटलेट्स बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ के सेवन की सलाह दे रहे हैं। टाइफाइड के मरीज भी बढ़ रहे हैं। जल भराव वाले क्षेत्रों में दवा का छिड़काव व निगरानी न होने के कारण संक्रमण मरीजों की संख्या बढ़ी है। चिकित्सक तीन दिन बाद भी बुखार ना छोड़ने पर खून जांच की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें